मुरैना, अप्रैल 9 -- मुरैना जिले में रेत माफिया के द्वारा वन आरक्षक की मौत के बाद अब पुलिस प्रशासन की नींद जग उठी है। जिले के देवगढ़ थाना पुलिस, वन विभाग और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने बरहाना, नंदपुर, खुलावली और नहर किनारे छापा मारकर अवैध रूप से डंप की गई चंबल रेत को चिन्हित किया। इसके बाद करीब 200 ट्रॉली अवैध रेत में बुलडोजर चलाकर मिट्टी मिलाया उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। अवैध रेत पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस पुलिस की लगभग 100 से अधिक जवान तैनात रहे। वहीं प्रशासन की बड़ी अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल हुए कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश में अवैधृत पर यह पूरी कार्रवाई हुई। कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सौरभ समीर और कलेक्टर भी मौजूद रहे जहां पुलिस और प्रशासन की टीम ने चंबल के किनारे अवैध से माफियाओं के द्वारा बनाई गई टापू को मिट्टी ...