MP में ट्रक और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 8 मरे; गाय को बचाने में गई जान
भिंड, अगस्त 18 -- मध्य प्रदेश में भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप वैन और ट्रक में टक्कर से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात हुआ है। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।बेहद तेज रफ्तार में था पिकअप वाहन पुलिस के मुताबिक, पिकअप की रफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.