शिवपुरी, दिसम्बर 24 -- शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम जेरवा में एक घरेलू विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि आरोपी कुंदन गुर्जर और उसकी पत्नी पार्वती के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान कुंदन ने कुल्हाड़ी से पत्नी के बाएं कान के पास और कंधे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय मृतका का बेटा अरविन्द्र गुर्जर पास के कमरे में बच्चों के साथ सो रहा था। शोर सुनकर अरविन्द्र मौके पर पहुंचा और उसने पूरी स्थिति देखी। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कुंदन पिता जगदीश सिंह गुर्जर (48), निवासी ग्राम जेरवा, करैरा को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.