भोपाल, जुलाई 10 -- मध्य प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और इसके असर से प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। इस दौरान मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 50 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान इन सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। इस दौरान विभाग ने प्रदेश के सीधी, सतना, शहडोल, पन्ना और मैहर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है। शुक्रवार को इन 50 जिलों में बिजली गिरने के साथ आँधी आने और बारिश होने की संभावना: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नी...