इंदौर, अप्रैल 16 -- मध्य प्रदेश का महू एक बार फिर शर्मसार हुआ है। मंगलवार रात बड़गोंदा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई दुष्कर्म की ताजा घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और साथ ही दो साल पहले हुए जाम गेट गैंगरेप कांड की डरावनी यादें भी ताजा कर दी हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में हुई घटना में, एक कॉलेज छात्रा अपने दोस्त के साथ मंदिर दर्शन के लिए जंगल क्षेत्र में पहुंची थी। सुनसान जगह का फायदा उठाकर दो बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर वहां से भगा दिया, फिर छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना इलाके में बढ़ते अपराध और असुरक्षा की बड़ी तस्वीर सामने रखती है। यह भी पढ़ें- 9 साल के दूल्हा-दुल्हन...