गुना, अप्रैल 3 -- मध्य प्रदेश में गुना जिले के कोतवाली क्षेत्र की धाकड़ कॉलोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व शासकीय वकील दिलीप कुमार गोयल एवं उनकी पत्नी किरण गोयल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से समूचे शहर में सनसनी फैल गई है। 75 वर्षीय दिलीप कुमार गोयल का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी 70 वर्षीय पत्नी किरण गोयल का शव पलंग पर पाया गया। घटना के समय उनका बेटा और बहू राजगढ़ जिले में थे। परिजनों द्वारा फोन न उठाने पर जब पड़ोसियों को सूचित किया गया, तब इस दुखद घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया गया। मृतक दिलीप गोयल के भाई के पोते पंकज कुमार गोयल ने बताया कि उनकी दादी यानी दिलीप की पत्नी किरण रिटायर शिक्षक थीं और लंबे समय से बीमारी से ग्र...