शुजालपुर, जुलाई 7 -- मध्यप्रदेश के शुजालपुर में एक गांव के अंदर कुएं में 13 हिरणों और एक कुत्ते का शव मिलने से ग्राणीण सकते में आ गए। घटना कालापीपल तहसील के खरदौनकलां गांव की बताई जा रही है। कुआं गांव के एक खेत में था। दरअसल, दुर्गंध आने पर खेत मालिक के परिजनों ने जब कुएं में झांककर देखा तो वो हक्के-बक्के रह गए। कुएं के अंदर बड़ी संख्या में सड़े-गले शव पड़े थे। घटना की सूचना पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को जला दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि कुत्ते से बचने के दौरान हिरण कुएं में गिर गए। यह भी पढ़ें- MP में ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर, 20 फीट दूर उछलकर गिरे लोग; 5 की मौतकिसान ने कुएं में देखा शव जानकारी के अनुसार, खरदौनकलां निवासी कृष्णाबाई पति राजेश पाटीद...