भिंड, सितम्बर 25 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। कुंवारी नदी में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नदी में गए तीन लोगों के डूबने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग जुट गए। जानकारी के मुताबिक कनावर निवासी कृष्णा भदौरिया, अभिजीत भदौरिया और मदन भदौरिया गणपति विसर्जन के लिए कुंवारी नदी में गए थे। इसी दौरान तीनों के नदी में डूबने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया है। रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस बल भी मौके ...