जबलपुर, मई 2 -- मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना में शुक्रवार को पांच अन्य शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर कुल नौ हो गई जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। उधर इस हादसे को लेकर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने पांच लोगों के खिलाफ ऐक्शन ले लिया है। इस दौरान क्रूज के पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज को बर्खास्त कर दिया गया है, साथ ही दो अन्य लोगों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी का तबादला करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उधर सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को मृतकों के परिजनों से जाकर मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.