भोपाल, जुलाई 11 -- मध्य प्रदेश में मॉनसून एक्टिव होने के बाद भी फिलहाल ज्यादातर इलाकों में ढंग की बारिश नहीं हो रही है। ज्यादातर इलाकों में बादल तो छाए हुए हैं और मॉनसूनी हवाएं भी चल रही हैं, लेकिन बारिश या तो नदारद है या फिर बेहद कम मात्रा में हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बारिश कराने वाला सिस्टम ठप हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि बादलों को निचोड़कर सर्कुलेशन ही पानी बरसाता है, लेकिन फिलहाल प्रदेश के ऊपर ऐसा कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके चलते बादल सिर्फ यहां से गुजर रहे हैं, बरस नहीं रहे।शनिवार को 34 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने शनिवार (11 जुलाई) के लिए प्रदेश के 34 जिलों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मउगंज, सीधी, सिंग...