सीहोर, मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 21 साल की एक कॉलेज छात्रा ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने अपने साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने का दावा करते हुए अपनी जान देने की कोशिश की। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई, जब इस छात्रा ने अपनी कलाई काट ली, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की इस हरकत के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में भी पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार यह छात्रा यहां एक सरकारी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भावुक छात्रा ने आरोप लगाया कि 10 मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.