गुना, अक्टूबर 17 -- मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर कैंसर से 31 वर्षीय महिला की मौत के बाद अंतिम रस्में निभाने के लिए उसे घर भी नहीं लाया जा सका। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जिस किराए के मकान में महिला का परिवार रहता है उसके मकान मालिक ने नवरात्रि के कार्यक्रम का हवाला देते हुए शव को घर लाने से मना कर दिया था। जिसके बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास स्थित खुले स्थान में ही आखिरी रस्में निभाते हुए मृतक का श्रृंगार कर विदाई दी गई। मृतक की पहचान शिवपुरी जिले की रहने वाली पूजा रजक के रूप में हुई है, जो कि लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़कर गई हैं। मां के निधन के बाद तीनों...