भोपाल, सितम्बर 18 -- मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) से एक खुशखबरी आई है, यहां पर भारत में जन्मी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस बारे में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना भारत में चीतों को दोबारा बसाने के कार्यक्रम की शुरुआत के चार साल पूरे होने के एक दिन बाद सामने आई है। उधर चीता के मां बनने पर खुशी जताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता KGP-12 ने चार नन्हे शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में जीवित चीतों की संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है। उन्होंने इसे चीता संरक्षण की यात्रा में आशा, जीवटता और सफलता का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ...