इंदौर, मार्च 11 -- मध्य प्रदेश में पुलिस ने जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। खास बात यह है कि यह अड्डा एक कलेक्टर से जुड़े फार्महाउस में चल रहा था। पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और 2 कारें जब्त किया है। इंदौर के मानपुर में पुलिस ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस शहडोल कलेक्टर से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 10 नई ताश की गड्डियां, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 28 लाख 67 हज...