भोपाल, दिसम्बर 30 -- देश के उत्तरी हिस्से से आ रही ठंडी हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में पड़ रही सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस या इससे कम दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा ठंड छतरपुर के नौगांव में पड़ी जहां का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उमरिया में भी न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन शहडोल जिले के कल्याणपुर तीव्र शीत लहर का असर देखा गया, जबकि भोपाल, उमरिया और छतरपुर के नौगांव जिलों में शीतलहर का असर देखा गया। उधर दतिया और ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन तो खजुराहो और पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में शीतल दिन दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.