मुरैना, मई 15 -- मध्य प्रदेश में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड बीजेपी से जुड़ी एक महिला को बताया जा रहा है। सोनम कुशवाह नाम की एक महिला ने एसी फिटिंग के बहाने व्यापारी को घर बुलाया और हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की डिमांड कर दी। इस घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। मामले में दो पुरुष पकड़े गए हैं, जबकि दो महिलाएं फरार हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी तो आपको याद ही होगी। उसने शिलान्ग ले जाकर अपने पति का काम तमाम करवा दी थी। अब मुरैना में एक सोनम कुशवाह सामने आई है, जिसके पीछे पुलिस पड़ी है। हनीट्रैप के मामले में पुलिस को उसकी तलाश है। उसके बीजेपी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।भाजपा नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर फोटो मुरैना के जौरा कस्बे के एक फर्नीचर व्यापारी को हनीट्रैप कर फंसाया गया और फिर ब्लैकमेलिंग...