भोपाल, जुलाई 19 -- मध्य प्रदेश सरकार आज भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित जगदीशपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक स्पेशल मीटिंग करने जा रही है। इस बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। जगदीशपुर को पहले इस्लाम नगर के नाम से जाना जाता था। राज्य में रविवार का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक नजरिए से बहुत अहम होगा, क्योंकि कैबिनेट बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी देगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यूपीसी बिल का प्रस्तावित ड्राफ्ट 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- MP में लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी, खाते में पहुंचे 1500; UCC पर भी बोल...