भोपाल, अप्रैल 16 -- मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने जहां कई छात्रों के चेहरे पर मुस्कान लाई, वहीं कुछ परिवारों के लिए यह दिन जिंदगी भर का दर्द बन गया। राज्य के दो अलग-अलग जिलों छिंदवाड़ा और मुरैना से हृदय विदारक घटनाएं सामने आई हैं। रिजल्ट में असफलता के बाद दो छात्रों ने अपनी जान दे दी। छिंदवाड़ा में 10वीं की छात्रा सानिया तीन विषयों में फेल हो गई थी। उसने फांसी लगा ली। वहीं, मुरैना में 12वीं की परीक्षा में ऋतिक सभी विषयों में फेल से इतना आहत हुआ कि उसने कनपटी पर गोली मार जीवन लीला समाप्त कर दी। पहली घटना छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र के मोहन नगर की है। यहां 17 वर्षीय सानिया कक्षा 10 की छात्रा थी, इन दिनों छुट्टियां बिताने अपने नाना-नानी के घर आई हुई थी। बुधवार को जैसे ही मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे घोषित हुए, सानिया ने मोबा...