इंदौर, मई 31 -- मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए इसका उद्घाटन किया। देवी अहिल्या बाई होल्कर टर्मिनल से मेट्रो की पहली सवारी केवल महिला यात्रियों के लिए आरक्षित थी। इसमें सफाई कर्मचारियों का एक समूह भी शामिल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल से वीडियो लिंक के ज़रिए इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह मध्य प्रदेश में पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत है। देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में बोलते हुए मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को आज अपनी पहली मेट्रो मिल गई है। पीएम ने कहा कि इंदौर पहले ही अपनी सफाई के लिए वैश्विक पहचान बना चुका है। अब यह शहर अपनी मेट्रो के लिए भी जाना जाएगा। अधिकारियों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.