नई दिल्ली, मार्च 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात देते हुए उज्जैन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले 4-लेन कॉरिडोर को बनाने को मंजूरी दे दी। यह कॉरिडोर NH-752D के बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन पर बनाया जाएगा। सरकार की तरफ से दी जानकारी के अनुसार इस कॉरिडोर की लंबाई 80.45 किलोमीटर होगी और इसे बनाने में कुल 3,839.42 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक बिना रुकावट 4-लेन की सीधी कनेक्टिविटी देगा। सरकार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद यात्रा की कुशलता में सुधार करना है और इसके बनने के बाद इस रूट पर लगने वाला यात्रा का समय लगभग एक घंटा कम होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्...