नई दिल्ली, जून 3 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल और सीसीए की बैठक हुई, जिसमें मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी गई। इस दौरान मंत्रिमंडल ने राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 347-बी के देशगांव-जुलवानिया सेक्शन में मौजूदा दो लेन मार्ग को चार लेन का करते हुए चौड़ा करने की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुध्य सेक्शन पर मौजूदा इंटरमीडिएट लेन को 'पेव्ड शोल्डर' वाले 2-लेन मार्ग में अपग्रेड करने को भी मंजूरी दे दी। इस बैठक में छह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय सूचना-प्रसारण व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...