सिंगरौली, अप्रैल 17 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बैढन स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बैंक के भीतर घुसकर, लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक कर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया, और चंद मिनटों में लाखों रुपए का कैश और सोना समेटकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने बैंक मैनेजर और वहां मौजूद एक ग्राहक के साथ मारपीट भी की। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज डकैती की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। उधर इस वारदात की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, तो वहां भी खलबली मच गई और भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बैंक के कर्मचारियों और अंदर मौजूद ग्राहकों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.