सतना, मई 16 -- मध्य प्रदेश के सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर की अशोक विहार कॉलोनी में एक बंद किराये के कमरे से पुलिस ने युवक-युवती के शव बरामद किए हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की शिनाख्त अनूपपुर निवासी 29 वर्षीय पूनम अहिरवार के रूप में हुई है, जो देवलोंद (बाणसागर) के सरकारी स्कूल में वर्ग-एक की टीचर थी। वहीं, मृतक युवक की पहचान रीवा निवासी अंबिकेश गौतम (30 वर्ष) के रूप में की गई है, जो सतना के सितपुरा स्थित रिलायंस सीएनजी प्लांट में कार्यरत था। वारदात के हालात को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि अंबिकेश ने पहले किसी धारदार हथियार से पूनम की बेरहमी से हत्या की और फिर उसके बाद खुद भी फंदे पर लटक गया। कमरे के भीतर पूनम का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। हालांकि, पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह ह...