भोपाल, अप्रैल 26 -- मध्य प्रदेश के श्योपुर में लावारिस मिली ढाई साल की बच्ची के मामले में अब इंदौर और भोपाल कनेक्शन सामने आने के बाद पूरा मामला मानव तस्करी के शक में बदल गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिस बच्ची को सड़क पर छोड़ दिया गया, उसकी कहानी दो दिन की नवजात से शुरू होकर सौदेबाजी और प्रताड़ना तक पहुंचती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका नीतू जैन और उसके पति वैभव जैन ने इस बच्ची को महज दो दिन की उम्र में करीब 1 लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया था। इस खुलासे के बाद श्योपुर पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया, वहीं इस सौदे से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को धार से भी पकड़ा गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है।बच्ची को ...