शिवपुरी, जनवरी 7 -- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दूषित पानी पीने से एक युवक के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भटनावार के मठ गांव में हैंडपंप के दूषित पानी से एक युवक की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद विभाग की लापरवाही देखिए, जब ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सूचना दी, तो विभागीय अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन समाधान के बजाय हैंडपंप पर केवल "पानी पीने योग्य नहीं है" लिखकर लौट गया। शहर छोड़िए, MP में तो गांववालों को भी मिल रहा दूषित पानी, चौंका देगी ये रिपोर्ट इसके बावजूद ग्रामीणों को मजबूरी में उसी दूषित पानी को छानकर पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी का कोई दूसरा विकल्प उपलब्ध नहीं है, ऐसे...