शिवपुरी, मार्च 14 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए उन पर कटाक्ष करना एक प्राथमिक शिक्षक को भारी पड़ गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक की पहचान साकेत पुरोहित के रूप में हुई है, जो कि पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेडी में पदस्थ था। उधर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया है। दरअसल पिछोर क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने शिक्षक की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से कर दी थी। शिकायत में उन्होंने शिक्षक पर जनप्रतिनिधि की मिमिक्री करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। विधायक ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.