श्रुति तोमर, जून 5 -- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की एक अंडरग्राउंड कोयला खदान में शुक्रवार को छत का एक हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बल्लू कोल और गोलू बैगा के तौर पर हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए इसे डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइन्स सेफ्टी (DGMS) को सौंप दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए धनपुरी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज (SHO) खेम सिंह पेंड्रो ने बताया कि यह हादसा SECL के सोहागपुर इलाके में स्थित बंगवार अंडरग्राउंड कोयला खदान में दोपहर करीब 3.30 बजे उस वक्त हुआ, जब मजदूर एक 'स्टॉपिंग वॉल' (सुरक्षा दीवार) बनाने का काम कर रहे थे। धनपुरी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज खेम सिंह ने बताया कि यह हादसा खदान के प्रवेश द्वार से लगभग दो...