MP के राजघराने में खूनी संघर्ष, बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह को मारी गोली; पूरी कहानी
सतना, जून 13 -- मध्य प्रदेश के सतना में नागोद के पूर्व राज परिवार में कथित आपसी झगड़ा अब खूनी संघर्ष में बदल गया है। पारसमनिया गढ़ी में गुरुवार को आपसी विवाद के बीच एक महिला ने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी, जिससे राज परिवार की बहू योगिता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। योगिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। योगिता सिंह रूपेंद्र सिंह (उर्फ बाबा राजा) की पत्नी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर गोलीबारी की घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गोली लगने से घायल योगिता को पहले सतना के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में रीवा के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.