पीटीआई, अगस्त 28 -- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार को एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। स्लीपर बस एक ब्रिज की सुरक्षा दीवार से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ। एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। उन्होंने बताया कि बस इंदौर से कानपुर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुल पर एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और फिर सुरक्षा दीवार से टकरा गई।चार की हालत गंभीर, भोपाल रेफर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ईलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया।पुलिसकर्मी समेत पांच की मौत राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित टोलानी ने बताया कि इस सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत पांचों की...