भिंड, फरवरी 8 -- मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक शादी समारोह उस समय सामाजिक मिसाल बन गया, जब इंजीनियर आकर्ष पाठक और उनके परिवार ने विवाह के दौरान दहेज में मिली 51 लाख रुपये की राशि सम्मानपूर्वक लौटाकर दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। शादी के मंडप में जब यह राशि लौटाई गई तो कुछ क्षणों के लिए लोग स्तब्ध रह गए, इसके बाद तालियों की गूंज ने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। भिंड जिले के पाठक परिवार ने यह कदम उठाकर स्पष्ट किया कि उनके लिए विवाह कोई लेन-देन नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का पवित्र मिलन है। दहेज की पूरी राशि लौटाते हुए परिवार ने प्रतीक स्वरूप केवल एक रुपया और एक नारियल स्वीकार किया, जिसने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं।सालों पहले ले लिया था संकल्प आकर्ष पाठक वर्तमान में छत्तीसगढ़ में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पित...