बड़नगर, अप्रैल 9 -- मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के बड़नगर में गुरुवार रात करीब 8 बजे उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां 3 साल का एक बच्चा खुले बोरबेल में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी व SDRF समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश भी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरा सहयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 70 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। यह घटना बड़नगर के ग्राम झालरिया में हुई। पीड़ित बच्चे की पहचान 3 वर्षीय भागीरथ के रूप में हुई है, उसके पिता प्रवीण देवासी हैं, जो कि भेड़ चराने का काम करते हैं और मूल रूप से पाली जिले के गुडानला गांव के रहने वाले हैं।पुलिस-प्रशासन के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.