नई दिल्ली, जनवरी 9 -- इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बायपास पर रालामंडल के पास दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती घायल है जिनका इलाज चल रहा है। सभी कोको फॉर्म से पार्टी करके लौट रहे थे। मृतकों की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष के बीच थी।कौन चला रहा था गाड़ी? प्रेरणा के अलावा अन्य दो मृतकों की पहचान राज्य कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कसलीवाल के बेटे प्रखर कसलीवाल और ट्रांसपोर्टर मनसिंधु के रूप में हुई है। घायल लड़की का नाम अनुष्का राठी है। पुलिस ने बताया कि प्रखर का जन्मदिन मनाकर लौटते समय कार ट्रक में जा घुसी थी। डिप्टी पुलिस कमिश्नर कृष्ण लाल चंदानी ने बताया, 'प्रखर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था, जिससे उसने कथित तौर पर गाड़ी से कंट्र...