MP के नरसिंहपुर में जबलपुर-भोपाल हाईवे पर 5 लोगों की मौत हादसा नहीं हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा; 8 गिरफ्तार
नरसिंहपुर, जुलाई 26 -- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 19 जुलाई को जबलपुर-भोपाल हाईवे (NH-45) पर एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि रेत के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई में रची गई सुनियोजित हत्या थी। रेत कारोबारी राजेंद्र लोधी को रास्ते से हटाने के लिए कथित तौर पर उसकी गाड़ी को पहले से सड़क के दोनों ओर खड़े हाईवा से कुचलकर हादसे का रूप दिया गया था। पुलिस ने 6 दिन की जांच के बाद मुख्य आरोपी शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य आनंद पटेल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ हत्या की साजिश से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- MP गांववाले ही बन गए जान के दुश्मन, युवक को चाकुओं स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.