धार, अप्रैल 29 -- इंदौर के करीब धार जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 20 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच उस वक्त हुआ, जब करीब 35 मजदूर धार जिले के बग्गड़ क्षेत्र से पिकअप वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गया। यह भयानक एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल पंचवटी के आगे चिकलिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात को हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और हादसे में प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने सभी घाय...