MP के जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; 30 से ज्यादा लोग थे सवार, 6 शव मिले
जबलपुर, अप्रैल 30 -- मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज यहां डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से 15 लोग तैरकर बाहर आ गए, जबकि अब तक 6 शव मिलने की पुष्टि हुई है, वहीं 15 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार खमरिया टापू के पास अचानक से आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। हुआ है, घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लापता लोगों की तलाश जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि हादसे के समय हवा की रफ्तार करीब 40 किमी/घंटा थी, जिससे क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। अगले कुछ घंटों में ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.