जबलपुर, अप्रैल 30 -- मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज यहां डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों को प्रशासन ने बचा लिया है, वहीं अब तक 4 शव मिलने की पुष्टि भी हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की जानकारी भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार खमरिया टापू के पास अचानक से आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। हुआ है, घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हो गई है और लापता लोगों की तलाश जारी है।बरगी डैम में उठ रही थीं ऊंची-ऊंची लहरें जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम के बैक वाटर में हुआ हादसा। गुर...