शिवपुरी, अक्टूबर 27 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में अमोला घाटी के ऊपर एक अज्ञात शख्स का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी मौत को लेकर स्थिति साफ नहीं है। जानकारी के अनुसार, अमोला घाटी के ऊपर एक व्यक्ति का शव दिखाई देने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक कौन है और वह यहां तक कैसे पहुंचा, यह फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है।गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस घटना को लेकर पुलिस द्व...