ग्वालियर, अक्टूबर 18 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मंदिर के पास एक ओवरलोड बेकाबू ट्रक ने रविवार तड़के शीतला माता मंदिर जा रहे करीब 40 श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई 29 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर से लेकर एसएसपी और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच और मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह एक दुखद घटना है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे। छिनो...