भोपाल, अक्टूबर 27 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 89 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से 38.66 किलोमीटर लंबी नौ सड़कों और एक पुल का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिला मुख्यालय के बडोरा क्षेत्र में कृषि उपज मंडी के कारण लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के तितली चौराहे से बडोरा मंडी तक वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 6 करोड़ 91 लाख रुपए खर्च होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल पर मार्ग को स्वीकृति मिली है। इसके लिए किसानों को जमीन देने के लिए सहमत करने की कोशिश भी की गई है। मार्...