मैहर, जुलाई 30 -- मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अंतर्गत ककरा आंगनवाड़ी केंद्र से बच्चों के पोषण आहार में भारी लापरवाही की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में आंगनवाड़ी के मासूम छोटे बच्चों को थाली में पोषण आहार के नाम पर केवल 'नमक और पूड़ी' खाते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक 'X' (ट्विटर) हैंडल पर वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा मध्...