विदिशा, जनवरी 30 -- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है, जहां लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की वजह से एक गर्भवती महिला की जान पर बन आई। महिला आधी रात को कड़ाके की ठंड में बीच सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी, लेकिन कोई सरकारी सुविधा वहां मौजूद नहीं थी। जिसके बाद एक महिला चौकीदार ने वहां आकर स्थिति को संभाला और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में महिला का प्रसव कराते हुए उसकी जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोगों ने महिला के आसपास लकड़ी जलाकर वह उसे पॉलिथिन ओढ़ाकर कड़ाके की ठंड से उसे और उसके नवजात को बचाया। अंत में एक स्थानीय निवासी ने रात 3 बजे निजी वाहन से प्रसूतो को अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा गांव निवासी संध्या आदिवासी को देर रात जब प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजनों ने रात करीब 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.