खंडवा, अप्रैल 13 -- देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत से जुड़ी खबरों के बीच मध्य प्रदेश के खंडवा में रविवार देर रात गैस रिसाव से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, महाराष्ट्र के पनवेल से एक मालगाड़ी जबलपुर के बिटोनी की ओर जा रही थी। भारत पेट्रोलियम की इस मालगाड़ी के 32 वैगन में एलपीजी गैस भरी हुई थी। स्टाफ चेंज करने हेतु यह गाड़ी खंडवा आउटर पर रोकी गई। इस दौरान ट्रेन स्टाफ ने जब गाड़ी के डिब्बों की जांच की, जिसमें एक डिब्बे से गैस के लीकेज होने की बात सामने आते ही हड़कंप मच गया। स्टाफ द्वारा तुरंत रेलवे के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों के साथ ही जिला कलेक्टर, खंडवा एसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस रूट से गुजर रही राजधानी एवं अन्य 6 ट्रेनों को सुरक्षित दूरी के सा...