जबलपुर, जनवरी 3 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमानिया गेट इलाके में शुक्रवार देर रात मिठाई की दुकान पर नाश्ता करने गए राजकुमार जैन नाम के व्यक्ति का दुकान के मैनेजर से कहासुनी के बाद भारी बवाल हो गया। इस कहासुनी ने देखते ही देखते एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया। इस दौरान कथित तौर पर मैनेजर रोहित राजपूत और उसके साथियों द्वारा राजकुमार जैन से गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित ने जैन समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। इससे जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया। यह भी पढ़ें- धन वर्षा व सिद्धि पाने को अगवा किया था बच्चा, 22 दिन बंधक बनाकर रखा; 4 लोग दबोचे जैन समाज के लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला तो लाठी-डंडों और बेस बॉल के बैट लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर प...