इंदौर, फरवरी 10 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में खाकी वर्दी को दागदार करने का मामला सामने आया है। इंदौर में दो सिपाहियों पर सोनकच्छ के बदमाशों के साथ मिलकर एक युवा ट्रेडिंग कारोबारी को यूएसडीटी खरीदने के बहाने बुलाया कर कथित तौर पर अगवा कर नकदी व डिजिटल करंसी लूटने का आरोप लगा है। खबर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। यह भी पढ़ें- 'पुलिस को इतना भी मत बेचो'; MP के नीमच में हेड कॉन्स्टेबल ने जहर खाकर दी जान जानकारी के मुताबिक, खजराना निवासी अब्दुल फहाद, जो क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़ा है, शनिवार शाम अपनी मां के खाते में ढाई लाख रुपये जमा करने भाई जुनैद के साथ चंद्रलोक चौराहा स्थित एटीएम पहुंचा था। फहाद पैसे जमा कर ही रहा था कि एक युवक साहिल एटीएम के अंदर आ...