अशोकनगर, मार्च 5 -- मध्य प्रदेश की अशोकनगर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खतरनाक गुर्गे को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। राजस्थान के रहने वाले आरोपी ने शहर के एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी ने फिरौती नहीं मिलने पर व्यापारी के घर को पेट्रोल बम से उड़ाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी को एक होटल से पकड़ा और उसके पास से छह पेट्रोल बम, फर्जी आधार कार्ड और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के संपर्क में था। वारदात के लिए उसे एक लाख रुपये एडवांस मिले थे।मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 फरवरी को शहर के व्यापारी अंकित अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल और वॉइस नोट के जरिए हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी म...