मंदसौर, जून 4 -- मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ निवेदिता शर्मा तीन दिवसीय मंदसौर दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन आज अचानक वे जिले के बादाखेड़ी गांव में संचालित हो रहे स्कूल पर पहुंची। जहां बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे हुए है। यहां स्कूल के नाम से अवैध मदरसे का संचालन किया जा रहा था। रिकॉर्ड में मौजूद बच्चियों की संख्या से अधिक बच्चियों का सामान आयोग को मिला। जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए आयोग ने शिक्षा विभाग को इस पर एफआईआर करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि छात्र और छात्राओं दोनों की अनुमति के बावजूद सिर्फ एक ही वर्ग की छात्राओं को पढ़ाया जा रहा था। आयोग ने इसको लेकर शिक्षा विभाग को एफआईआर करने की अनुशंसा की है। यह भी पढ़ें- पति ने भाई बनकर क्यों करा दी अपनी ही पत्नी की शादी; ग्वालियर कांड म...