नई दिल्ली, जनवरी 16 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को नर्मदापुरम की धरती से लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी की। 1.25 करोड़ से ज्यादा पात्र लाडली बहनों को 1836 करोड़ रुपये की राशि का ट्रांसफर की गई। महिलाओं को 1500-1500 रुपये की सौगात दी गई है। आपको बता दें कि इस योजना की किस्त राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जो कि नवंबर महीने से लागू है पहले किस्त के रूप में 1250 रुपये दिए जाते थे। नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वे बहनों के लिए किस्त जारी कर रहे हैं।2023 में शुरू हुई थी योजना मालूम हो कि इस योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। जून 2023 से अबतक इस योजना के तहत 31 किस्त जारी की जा चुकी थी। ये योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, ...