छिंदवाड़ा, अगस्त 23 -- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। एक वार्मर में अचानक आग लगने से उसमें रखे तीन नवजात इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो नवजात झुलस गए, जबकि एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हादसा शनिवार तड़के करीब 1:50 बजे हुआ। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक वार्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में स्पार्क होने के बाद आग लगी। उस समय वार्मर के अंदर तीन नवजात मौजूद थे। आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों को वार्मर से बाहर निकाला और आग बुझाई। यह भी पढ़ें- छात्राओं के साथ बांध में नहाने पर सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल सस्पेंडNICU में भर्ती थे 33 नवजात घटना के समय NICU में कु...