लखनऊ, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पार्क की स्थापना के लिए हुए एक भारी-भरकम निवेश प्रस्ताव पर सियासी घमासान छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'पुच एआई' कंपनी की साख और उसकी माली हालत पर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार को एमओयू करने से पहले कम से कम एआई (AI) से ही इस कंपनी की 'पूछ' (पहुंच) के बारे में पूछ लेना चाहिए था।अखिलेश यादव का 'फ़ाइव परसेंटिया' वाला तंज अखिलेश यादव ने एक्स लिखा कि अपने आस-पास के ऐसे 'फ़ाइव परसेंटिया' घूसखोर व ख़ुदगर्ज़ लोगों से बचना चाहिए जो आपकी अनभिज्ञता या अज्ञान का दुरुपयोग करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समझौतों से सरकार की 'कृत्रिम छवि' (Artificial Image) पर तो ...