नई दिल्ली, जून 4 -- टेक कंपनी Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे 2026 का सबसे स्टाइलिश 'फ्लैगशिप किलर' फोन कह रही है, जो शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस AI फीचर्स के साथ आया है। इसका इफेक्टिव प्राइस 44,999 रुपये रखा गया है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में Oppo और Vivo जैसे ब्रैंड्स के कैमरा फोन्स को सीधी टक्कर दे सकता है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। Motorola Edge 70 Pro+ का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका Quad 50MP Pro-Grade कैमरा सिस्टम है। फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसे खास तौर से लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 50x Super Zoom Pr...